27.3 C
Bulandshahr
September 11, 2026
खुर्जा टाइम्स
भारत

मरीजों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए राकेश शेट्टी ने दिया बीएमसी को 15 दिनों का अल्टीमेटम

मुंबई। मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा महासचिव राकेश शंकर शेट्टी ने आज एमटी अग्रवाल अस्पताल, मुलुंड का दौरा किया तथा अस्पताल के डीन डॉ राजेश सिंह राठौड़ से मुलाकात की। उन्होंने डीन को ज्ञापन और प्रतीकात्मक ताला और जंजीर सौंपते हुए महानगरपालिका को चेतावनी दी की यदि 15 दिनों के भीतर आईसीयू और सात ऑपरेशन थिएटर शुरू नहीं किए गए तो अस्पताल को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 470 करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद बीएमसी ने आईसीयू और सात ऑपरेशन थिएटर शुरू नहीं किया है जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा उद्घाटन किए जाने के बावजूद अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने मनपा प्रशासन और राज्य सरकार से सवाल करते हुए कहा कि मुलुंड, भांडुप, कांजुरमार्ग और विक्रोली के मरीजों को अभी भी सायन अस्पताल क्यों जाना पड़ रहा है? उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को मुलुंड पूर्व के एक इमारत में आग लगी। घटना में घायल महिला को पहले वीर संभाजी अस्पताल, मुलुंड पूर्व ले जाया गया परंतु सुविधाओं के अभाव के कारण उसे सायन अस्पताल रेफर कर दिया गया। राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार की अक्षमता और संवेदनहीनता है। मुलुंड में 6 नगरसेवक, एक विधायक और बीएमसी स्टैंडिंग कमेटी का अध्यक्ष होने के बावजूद 7 से 10 डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं कर पाए।महानगरपालिका को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर अस्पताल में वेतन भोगी डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की गई तो केवल शानदार क्लिनिक मात्र इस अस्पताल को बंद कर दिया जाएगा।

Related posts

दिल्ली के ‘भारत सम्मान समारोह’ के बाद खुर्जा में सत्यप्रकाश सिंह , भगवानदास सिंघल और संजय कश्यप को मिला ‘भारत सम्मान अवार्ड’

khurja

जेवर एयरपोर्ट के आसपास बन रही “एयरपोर्ट सिटी” : होटल, बिजनेस पार्क और ट्रांसपोर्ट हब से बदलने जा रही है पूरी तस्वीर।

khurja

cache

admin

Leave a Comment