सेवा, सम्मान और समर्पण के साथ मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, मुख्य अतिथि सचिन शर्मा ने साडियाँ वितरित की
खुर्जा। देश के प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर खुर्जा की भीम नगर कॉलोनी में सेवा एवं जनसंपर्क से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं, बच्चों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री सचिन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने हाथों से जरूरतमंद माताओं-बहनों को साड़ियों का वितरण किया तथा बच्चों को मिठाई एवं चॉकलेट वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना भी की गई।मुकेश कुमार मासूम ने नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के समर्पण की सराहना की :
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम ने नगर अध्यक्ष श्री सचिन शर्मा की भूमिका की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा युवा, कर्मठ और पार्टी के निष्ठावान नेता हैं। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अपने हाथों से माताओं-बहनों को साड़ियां वितरित कीं और अपना कीमती समय देकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। उनके अनुसार, यह सेवा भाव सराहनीय है। देश भर में अपनी लेखनी और सेवभाव से लोगों के दिल में खास जगह बनाने वाले एवं खुर्जा से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सहभागिता, आपसी सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
महिलाओं ने आयोजन की सराहना की:
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं ने भी आयोजन की सराहना की। महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुकेश कुमार मासूम द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने बताया कि मुकेश कुमार मासूम हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ रहते हैं और समाज सेवा के कार्यों में आगे रहते हैं। स्थानीय बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों तथा इस पहल की भी सराहना की।इस मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। साड़ियां और उपहार पाने के बाद स्थानीय महिलाओं सीमा, रजनी और कुसुम ने खुशी जाहिर की।कार्यक्रम में समाजसेवी प्रिंस पाठक, समाजसेवी कैलाश गौतम, अभिनेता संगीत मासूम, सीमा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं, बच्चे एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। समारोह के दौरान महिलाओं एवं बच्चों में उपहार एवं मिठाई वितरित किए जाने से कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।बता दें कि मुकेश कुमार मासूम ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 76 वे जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के 5 कार्यक्रम आयोजित किये, जिनकी खुर्जा में जोरदार चर्चा हो रही है।

