27.3 C
Bulandshahr
September 11, 2026
खुर्जा टाइम्स
भारत

खुर्जा में डॉ. उर्मिला चंदेल का भव्य स्वागत, समाजसेवियों ने किया सम्मान

सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने और वंचित वर्गों के उत्थान पर हुई सार्थक चर्चा

खुर्जा। डॉ. अम्बेडकर फाउंडेशन, मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की सदस्य डॉ. उर्मिला चंदेल जी के खुर्जा आगमन पर सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने डॉ. चंदेल का दुपट्टा पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया।

स्वागत कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश भागमल प्रधान जी, भाजपा, खुर्जा विधानसभा-70 के वरिष्ठ नेता मुकेश कुमार मासूम, किसान नेता सुनील वर्मा, समाजसेविका उषा वर्मा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. उर्मिला चंदेल जी ने सामाजिक न्याय, समान अवसर, शिक्षा, सामाजिक समरसता तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण से जुड़े विषयों पर उपस्थित लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी से जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि डॉ. उर्मिला चंदेल जी का खुर्जा आगमन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने डॉ. चंदेल के सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कैलाश भागमल प्रधान जी ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन तभी संभव है, जब सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो। उन्होंने डॉ. उर्मिला चंदेल का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा।

किसान नेता सुनील वर्मा ने कहा कि समाज के विकास में किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं और वंचित वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके अधिकारों और हितों को लेकर निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है।

समाजसेविका उषा वर्मा ने भी डॉ. उर्मिला चंदेल का स्वागत करते हुए महिला सशक्तिकरण, शिक्षा तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ समाजसेवक फहीमुद्दीन फम्मन ने डॉ. उर्मिला चंदेल जी का पुनः अभिनंदन करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। डॉ. चंदेल के सम्मान में आयोजित यह स्वागत समारोह सामाजिक एकजुटता और जनसेवा की भावना का प्रभावशाली उदाहरण बनकर सामने आया।

Related posts

आखिर कब खत्म होगा यमुना एक्सप्रेस वे का टोल?

khurja

रामअवतार पाटिल द्वारा जरुरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित

khurja

जेवर एयरपोर्ट के आसपास बन रही “एयरपोर्ट सिटी” : होटल, बिजनेस पार्क और ट्रांसपोर्ट हब से बदलने जा रही है पूरी तस्वीर।

khurja

Leave a Comment